मौलिक अधिकार किस चीज का प्रतीक है

 प्रश्न०  मौलिक अधिकार किस चीज का प्रतीक है ? 

उ०  यह अधिकार वर्षों से चली आ रही है मूल्य एवं सिद्धांत का प्रतीक है। यह व्यक्ति की गरिमा की सुरक्षा करते हैं और ऐसी अनुकूल परिस्थितियां पैदा करते है  जिसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व  का संपूर्ण विकास हो। यह मानव धिकारों की सुरक्षा करते हैं और राज्य पर यह नकारात्मक जिम्मेदारियां डालते हैं वह इन अधिकारों का हनन करने की कोशिश नहीं करें।

प्रश्न०  इन अधिकारों का मौलिक की संज्ञा क्यों दी है ? 

उ०  इन अधिकारों को मौलिक अधिकार इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह व्यक्ति के बौद्धिक नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं। इन अधिकारों की अनुपस्थिति मैं व्यक्ति का पूर्ण विकास होना असंभव है।

प्रश्न०  भारत के संविधान में इस प्रकार का होना किस तरह भारत के लोगों की सहायता करता है ? 

उ०  भारत के संविधान में इन अधिकारों का होना सरकार को बार-बार ध्यान दिलाता है संविधान द्वारा कुछ स्वतंत्रता नागरिकों को मिली हुई है जिसका सम्मान करना सरकार का कर्तव्य है। संसदीय प्रणाली में नागरिकों की स्वतंत्रता का हनन होने का खतरा अधिक होता है वहां पर सरकार संसद में बहुमत पार्टी की होती है और वह आसानी से कोई भी कानून बना सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर

100 Questions on Indian Constitution for UPSC 2020 Pre Exam

Atal Pension Yojana-(APY Chart) | अटल पेंशन योजना