डकैती
क्या डकैती अपराध है ?
भारतीय दंड संहिता की धारा 391,395 व 396 के तहत जब 5 या 5 से अधिक लोग किसी को सम्मिलित रूप से लूटते हैं तो वह डकैती कहलाती है। डकैती भी लूटने का अपराध है। अंतर सिर्फ इतना होता है कि यह अपराध 5 या 5 से अधिक लोग मिलकर करते हैं।
उदाहरण
5 लोग लाठी डंडा और बंदूक लेकर एक व्यापारी से उसका सारा धन व गहना लूट लेते हैं। उन पांचों लोगों ने डकैती का अपराध किया है।
दंड का प्रावधान
डकैती का दंड आजीवन कारावास तथा जुर्माना हो सकता है परंतु यदि डकैती के दौरान हत्या की गई है तो मृत्युदंड भी हो सकता है।
Comments
Post a Comment