बलात्कार की शिकायत दर्ज कैसे होगी?
बलात्कार की शिकायत दर्ज कैसे होगी?
• शिकायत करने पर पुलिस अपनी रजिस्टर में इसकी शिकायत को लिखेंगी| इसके बाद लिखवाने वाले को पढ़कर सुनाएगी।
• लिखित शिकायत पर पुलिस पीड़ित महिला के दस्तखत करवाएगी या अंगूठे का निशान लगवाएगी। लिखी गई शिकायत को ध्यान से सुनिए। कोई बात छूट न जाए। कहीं पुलिस कोई गलत बात न लिख दे। पूरा ध्यान रखें। इसके बाद ही दस्तक करें या अंगूठे का निशान लगाएं। पुलिस हमेशा महिला के दाएं अंगूठे का निशान लेती है।
• ध्यान रहे इस कार्रवाई के लिए पीड़ित महिला का थाने जाना जरूरी नहीं| पुलिस स्वयं पीड़ित के घर आकर यह सारी कार्रवाई करेगी।
• पूरा बयान दर्ज होने के बाद कानूनी छानबीन शुरू होगी।
अगर पुलिस शिकायत लिखने से मना कर दे तो?
ऐसी हालत में पुलिस के बड़े अफसर से शिकायत करें। बलात्कार की सूचना आप सीधी जिला न्यायाधीश को भी दे सकते हैं| जज साहब खुद छानबीन करवा सकते हैं।
" अपराधी अगर ताकतवर या प्रभावशाली है तो उसके विरुद्ध आप सीधे मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर सकते हैं"
Comments
Post a Comment