अनुछेद 18 क्या से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल
प्रश्न० अनुछेद 18 क्या है?
उ० यह अनुछेद निम्नलिखित प्रतिबंध लागू करता है।
(1) सैनिक अथवा शैक्षिक उपाधियों के अलावा राज्य नागरिकों को कोई उपाधि प्रदान नहीं करेगा।
(2) नागरिक विदेशी राज्य से कोई उपाधि स्वीकार नहीं करेगा।
(3) राष्ट्रपति की सहमति के बिना वेदर नागरिक जो राज्य के किसी लाभ या ट्रस्ट के पद पर आसीन है किसी विदेशी राज्य से कोई उपाधि स्वीकार नहीं करेगा।
(4) गैर नागरिक राज्य के अंतर्गत किसी लाभ पद पर है राष्ट्रपति की अनुमति बिना किसी विदेशी राज्य के कोई उपाधि स्वीकार नहीं करेंगे।
प्रश्न० उपाधि क्या है?
उ० उपाधि वह चीज है जो किसी व्यक्ति के नाम के साथ उसे सम्मान देने के लिए लगाई जाती है।
प्रश्न० संविधान के उपाधि क्यों समाप्त की?
उ० उपाधियां चुकी लोगों के आवश्यक अंतर पैदा करती है यह सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय के अनुरूप नहीं है इसीलिए इन्हें समाप्त कर दिया गया।
प्रश्न० उपाधि कौन नहीं दे सकता?
उ० राज्य।
प्रश्न० क्या भारत रत्न या पद विभूषण को उपाधि के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है?
उ० नहीं यह शैक्षिक उत्कर्षता के लिए होता है । इसे एवार्ड के द्वारा राज्य नागरिकों के विभिन्न क्षेत्रों में की गई सेवाओं को सराहता है। इसके द्वारा नागरिकों का प्रोत्साहन राष्ट्र सेवा करने के लिए बढ़ता है। विशेषत; कला, साहित्य, विज्ञान, समाजिक कार्य आदि के क्षेत्र में कार्य करने के लिए मनोबल बढ़ाता है।
प्रश्न० संविधान के उपाधि को क्यों समाप्त कर दिया?
उ० ब्रिटिश हुकूमत के जमाने में राष्ट्रवादीओ ने इस बात की शिकायत करी की हुकूमत इन उपाधियों को गलत इस्तेमाल करती है और अपने समाजवादी उद्देश्यों को पूरा कर रही है तथा आम जीवन भ्रष्ट बना रही है। इसीलिए संविधान निर्माताओं ने इस अनुच्छेद के द्वारा उपाधि को समाप्त कर दिया।
प्रश्न० क्या इन अनुच्छेद का उल्लंघन करने वाले के लिए कोई सजा का प्रावधान है?
उ० नहीं अनुच्छेद 18 केवल निर्देश देता है यह संसद पर निर्भर करता है की वह कोई कानून बनाए उन लोगों के लिए जो इस अनुच्छेद का उल्लंघन करते हो परंतु अभी तक कोई कानून नहीं बनाया गया है।
Comments
Post a Comment