भारतीय संविधान से महत्पूर्ण प्रश्न ?
भारतीय संविधान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - Important questions and answers related to Indian Constitution / Indian Polity and Governance. You can go through these questions and answers if you are preparing for some exam in which Constitution of India is part of exam syllabus.
यहां पर भारतीय संविधान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर दिए गए हैं | अगर आप भारतीय संविधान के बारे में और भारतीय पॉलिटिक के राज्य व्यवस्था के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो उनसे जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर यहां पर दिए गए हैं |
प्रश्न: भारत में संघ राज्यों का प्रशासन किसके द्वारा होता है?
राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न: भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई?
6 December 1946
प्रश्न: भारत सरकार के मुख्य विधि परामर्शदाता कौन हैं?
अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया
प्रश्न: मौलिक कर्तव्य को सम्मिलित कब किया गया था?
मौलिक कर्तव्य को 1976 में 42 वें संविधान संशोधन के द्वारा सम्मिलित किया गया था
प्रश्न: भारतीय संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर
प्रश्न: जो मंत्री संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं है वह कितने समय तक अपने पद पर बना रह सकता है?
6 माह तक
प्रश्न: 1 वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक आवश्यक है?
दो बार
प्रश्न: भारत की संसद में किस राज्य का लोकसभा व राज्यसभा का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है?
उत्तर प्रदेश
प्रश्न: क्या भारत के संविधान में एक संघीय प्रणाली का प्रावधान है?
हां भारतीय संविधान में संघीय प्रणाली का प्रावधान है लेकिन उसमें एक बहुत शक्तिशाली केंद्र की रचना की गई है
प्रश्न: क्या आप जानते हैं जिस समिति की संस्तुति प्रदेश में पंचायती राज को लागू किया गया था उसके अध्यक्ष कौन थे?
बलवंत राय मेहता
प्रश्न: क्या आप जानते हैं दलबदल पर प्रतिबंध कब लगा?
दलबदल पर प्रतिबंध 52 वें संविधान संशोधन के द्वारा लगा जो 1985 में हुआ था और दसवीं अनुसूची में इसका प्रावधान दिया गया है
प्रश्न: क्या संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार है?
1978 तक संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार था लेकिन 44 में संशोधन के द्वारा 1978 के बाद इसको मौलिक अधिकार से निकालकर केवल कानूनी अधिकार में तब्दील कर दिया गया है
प्रश्न: भारत के संविधान में धर्म की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में दी गई है?
अनुच्छेद 25 धर्म की स्वतंत्रता की बात करता है
प्रश्न: क्या सेवानिवृत्ति के बाद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भारत के किसी न्यायालय में प्रेक्टिस कर सकते हैं ?
संविधान के अनुच्छेद 124 के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश किसी भी भारतीय न्यायालय में वकालत नहीं कर सकते?
प्रश्न: क्या भारत में अल्पसंख्यकों को अपनी मनपसंद शिक्षण संस्थाओं को स्थापित एवं संचालित करने का अधिकार का सरंक्षण भारतीय संविधान में है?
संविधान के अनुच्छेद 30 में इसकी व्यवस्था है
प्रश्न: लोकसभा का सचिवालय कौन नियंत्रित करता है?
लोकसभा अध्यक्ष द्वारा लोकसभा का सचिवालय नियंत्रित होता है
प्रश्न: अनुच्छेद 32 के अंतर्गत कौन से अधिकार न्यायालय में परिवर्तित किए जा सकते हैं?
अनुच्छेद 32 के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने मौलिक अधिकारों के हनन होने पर सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा मौलिक अधिकारों को प्रवर्तित करवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय पहुंच सकता है
प्रश्न: विभिन्न राज्यों से संबंधित विशिष्ट प्रावधान किस अनुच्छेद में दिए गए हैं?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371 में विशिष्ट प्रावधानों को दिया गया है
प्रश्न: उच्च न्यायालय की परमादेश जारी करने की शक्ति के अंतर्गत कौन कौन से अधिकार आते हैं?
उच्च न्यायालय के आदेश जारी करने की शक्ति विस्तृत है तथा इसमें मौलिक अधिकार संवैधानिक अधिकार एवं विधिक अधिकार के लिए उच्च न्यायालय अनुच्छेद 226 के द्वारा परम आदेश जारी कर सकता है
प्रश्न: भारतीय संविधान का दुनिया के सबसे बड़े संविधान में होने के क्या कारण है?
एक तो भारतीय संविधान में संघ तथा राज्य दोनों का संविधान है उसके अलावा हर तरह की व्यवस्था का जिक्र संविधान में किया गया है
प्रश्न: भारत एक गणतंत्र है इसका क्या अर्थ है?
इसके मायने यह है कि भारत में वंशानुगत शासन नहीं है और कोई भी व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति यानी कि शासन अध्यक्ष हो सकता है
प्रश्न: विदेश यात्रा के अधिकारों का संरक्षण किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?
अनुच्छेद 21 के तहत
प्रश्न: मद्रास राज्य बनाम चंपक दुरैराजन में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार किस मौलिक अधिकार को संशोधित किया गया?
अनुच्छेद 15 में भेदभाव के विरुद्ध अधिकार
प्रश्न: भारत के कल्याणकारी राज्य होने का विचार संविधान में कहां-कहां किया गया है?
भारत के कल्याणकारी राज्य होने का विचार संविधान की प्रस्तावना में तथा राज्य के नीति निर्देशक तत्व वाले भाग में किया गया है
Comments
Post a Comment